(मप्र): मणि द्वीप में श्री भुवनेश्वरी देवी के प्राकट्य और आदिशक्ति की महिमा का हुआ दिव्य गुणगान

0
88
(मप्र): मणि द्वीप में श्री भुवनेश्वरी देवी के प्राकट्य और आदिशक्ति की महिमा का हुआ दिव्य गुणगान

राजधानी भोपाल में महर्षि महेश योगी संस्थान के महर्षि उत्सव भवन में आयोजित भव्य श्रीमद् देवी भागवत महापुराण ज्ञानयज्ञ के तीसरे दिन कथा व्यास आचार्य डॉ निलिम्प त्रिपाठी ने मां आदिशक्ति की महिमा का अत्यंत मनमोहक वर्णन किया।

उन्होंने बताया कि देवी भागवत कथा के श्रवण मात्र से ही मनुष्य के जाने-अनजाने में किए गए पापों और कष्टों का नाश हो जाता है। तीसरे दिन की कथा को आगे बढ़ाते हुए मधु-कैटभ राक्षसों के वध के बाद देवताओं द्वारा किए गए अम्बा यज्ञ और दिव्य प्रसंगों का सुंदर वर्णन किया गया। कथा के क्रम में बताया गया कि कैसे तीनों देव (ब्रह्मा, विष्णु और शिव) को एक स्वचालित पुष्पक विमान के माध्यम से मणि द्वीप तक की यात्रा कराई गई, जहाँ उन्हें मां भुवनेश्वरी के दर्शन हुए। मां भुवनेश्वरी ने त्रिशक्ति के रूप में काली, लक्ष्मी और सरस्वती के भेद एवं ज्ञान को समझाया। श्री देवी भागवत पुराण ज्ञानयज्ञ वेद विद्या मार्तंड ब्रह्मचारी डॉ गिरीश जी के निर्देशन में संपन्न हो रहा है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here