बिहार : सीएम सम्राट चौधरी ने पटना के पाटलिपुत्र औद्योगिक क्षेत्र में CtrlS डेटा सेंटर का उद्घाटन किया

0
91
बिहार : सीएम सम्राट चौधरी ने पटना के पाटलिपुत्र औद्योगिक क्षेत्र में CtrlS डेटा सेंटर का उद्घाटन किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को पटना के पाटलिपुत्र औद्योगिक क्षेत्र में CtrlS डेटा सेंटर का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने डेटा सेंटर कक्ष का निरीक्षण कर वहां संचालित डिजिटल कार्यों की जानकारी ली। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएमओ बिहार ने बताया कि सीएम चौधरी ने कहा कि बिहार में पहले 12 मेगावाट क्षमता के डेटा सेंटर की शुरुआत और उद्योग विभाग के साथ 10,000 करोड़ रुपए के एमओयू से राज्य में डिजिटल क्रांति, औद्योगिक विकास एवं रोजगार सृजन को नई गति मिलेगी।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएमओ बिहार ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार आईटी पॉलिसी 2024 के तहत स्थापित इस डेटा सेंटर से राज्य में निवेश बढ़ने, रोजगार के नए अवसर सृजित होने और आर्थिक गतिविधियों को मजबूती मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री ने अगले पांच वर्षों में बिहार में कम से कम 1,000 मेगावाट क्षमता के डेटा सेंटर स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया।

News Source : Social Media

Image Source : X @officecmbihar

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here