नई दिल्ली : विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद से मुलाकात की

0
92
नई दिल्ली : विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद से मुलाकात की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने आज नई दिल्ली में कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद से मुलाकात की। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने लिखा, “आज नई दिल्ली में कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद से मिलकर खुशी हुई। हमने व्यापार और निवेश, शिक्षा, ऊर्जा, रक्षा और लोगों के बीच आपसी आदान-प्रदान जैसे क्षेत्रों में अपने संबंधों की प्रगति की समीक्षा की।”

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “साथ ही, अहम क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। अपने नेतृत्व के मार्गदर्शन और सरकार व उद्योग जगत के साथ लगातार बातचीत के जरिए हम अपनी रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ा रहे हैं।”

News Source : Social Media

Image Source : X @DrSJaishankar

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here