मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज थाईलैंड के बैंकॉक में वार्षिक बैठकों के दौरान यूके के चांसलर ऑफ द एक्सचेकर जॉन हीली से मुलाकात की। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में वित्त मंत्रालय ने बताया कि इस दौरान उन्होंने पिछले ‘आर्थिक और वित्तीय संवाद’ (ईएफडी) के नतीजों को आगे बढ़ाते हुए, चौथे ‘भारत-यूके वित्तीय बाजार संवाद’, फिनटेक बैठकों और इससे जुड़ी आईयूकेएफपी बैठकों के सफल समापन पर चर्चा की।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वित्त मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जॉन हीली को बताया कि भारत 14वें ईएफडी को लेकर उत्सुक है, जिसमें महत्वपूर्ण खनिजों, ग्रीन टेक और शहर-क्षेत्र साझेदारी में सहयोग का प्रस्ताव है। दोनों पक्षों ने पुष्टि की कि अगला ईएफडी दिसंबर 2026 में आयोजित किया जाएगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने साझा प्राथमिकताओं और एक रचनात्मक व समावेशी जी20 प्रक्रिया की दिशा में यूके के साथ मिलकर काम करने के भारत के संकल्प को फिर से दोहराया।
News Source : Social Media
Image Source : X @FinMinIndia
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



