नई दिल्ली : सीएम भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से मुलाकात की

0
70
नई दिल्ली : सीएम भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से मुलाकात की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से मुलाकात की। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम भजनलाल शर्मा ने लिखा, “आज नई दिल्ली में माननीय केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सीआर पाटिल जी से भेंट की। इस अवसर पर राजस्थान को यमुना, किशाऊ, नर्मदा एवं राम जलसेतु लिंक परियोजनाओं से जुड़े विभिन्न समझौतों में सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया। साथ ही, प्रदेश में जल प्रबंधन, पेयजल उपलब्धता और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार से संबंधित विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।”

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं केंद्र सरकार के सहयोग से हमारी सरकार राजस्थान में जल उपलब्धता सुनिश्चित करने, सिंचाई तंत्र को सुदृढ़ बनाने और प्रदेश की जल सुरक्षा को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।”

News Source : Social Media

Image Source : X @BhajanlalBjp

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here