केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण ने बैंकॉक में स्विट्जरलैंड की फेडरल काउंसलर और फेडरल डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंस की प्रमुख से मुलाकात की

0
78
केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण ने बैंकॉक में स्विट्जरलैंड की फेडरल काउंसलर और फेडरल डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंस की प्रमुख से मुलाकात की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को थाईलैंड के बैंकॉक में विश्व बैंक-आईएमएफ की वार्षिक बैठकों के दौरान स्विट्जरलैंड की फेडरल काउंसलर और फेडरल डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंस की प्रमुख कैरिन केलर-सटर से मुलाकात की। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में वित्त मंत्रालय ने बताया कि दोनों मंत्रियों ने भारत-ईएफटीए व्यापार और आर्थिक साझेदारी समझौते (टीईपीए) तथा भारत-स्विट्जरलैंड द्विपक्षीय निवेश संधि (बीआईटी) को जल्द से जल्द पूरा करने पर चर्चा की, जो दोनों देशों के लिए फायदेमंद होगी।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वित्त मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि भारत के मजबूत मैक्रोइकॉनॉमिक फंडामेंटल्स – जो राजकोषीय अनुशासन, घरेलू मांग और बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण पर आधारित हैं – स्विस निवेशकों के लिए एक बेहतरीन अवसर हैं। इसके अलावा, ‘नेशनल इन्वेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड’ (एनआईआईएफ) और गिफ्ट सिटी, आईएफएससीए के माध्यम से मिलने वाले अवसरों पर भी चर्चा की गई। बातचीत में सीमा-पार डिजिटल भुगतान, फिनटेक, रेगुलेटरी इनोवेशन और वित्तीय सेवाओं में एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के क्षेत्र में सहयोग पर भी चर्चा हुई।

News Source : Social Media

Image Source : X @FinMinIndia

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here