मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित वाणिज्य भवन में ‘नेशनल स्ट्रैटेजिक ट्रेड कमांड सेंटर’ (एनएसटीसीसी) का शुभारंभ किया। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने लिखा, “आज वाणिज्य भवन में ‘नेशनल स्ट्रैटेजिक ट्रेड कमांड सेंटर’ (एनएसटीसीसी) का शुभारंभ करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। यह रणनीतिक पहल, एकीकृत डेटा एनालिटिक्स के माध्यम से भारत के अंतरराष्ट्रीय व्यापार की निगरानी और विश्लेषण को मजबूत करेगी। इससे साक्ष्यों पर आधारित निर्णय लेने में मदद मिलेगी और व्यापार प्रशासन अधिक सक्रिय, पारदर्शी तथा उत्तरदायी बनेगा।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “एनएसटीसीसी, सरकार के उस निरंतर जोर के अनुरूप है, जिसमें व्यापार को सुगम बनाने, प्रशासनिक दक्षता में सुधार करने और वैश्विक बाजारों में प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने के लिए डिजिटल तकनीकों और डेटा-आधारित समाधानों का उपयोग करने पर बल दिया गया है।”
News Source : Social Media
Image Source : X @PiyushGoyal
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



