मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने आज दिल्ली सरकार के गृह मंत्री आशीष सूद के साथ दिल्ली अग्निशमन सेवा की परिचालन तैयारियों की समीक्षा की। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में एलजी दिल्ली ने कहा कि आपातकालीन कॉल की संख्या पिछले छह वर्षों में सबसे अधिक, यानी 36,877 तक पहुँच गई है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एलजी दिल्ली ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे कहा कि इसे देखते हुए दिल्ली भर में अग्नि सुरक्षा को व्यापक रूप से मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं, जिसमें नागरिकों में जागरूकता: अग्नि रोकथाम में हर नागरिक को भागीदार बनाने के लिए सक्रिय अभियानों को तेज करन, त्वरित प्रतिक्रिया: विशेष रूप से घनी आबादी वाले और संवेदनशील इलाकों में, प्रतिक्रिया समय को कम करने के लिए जोन-वार लक्ष्य निर्धारित करना, सख्त सुरक्षा ऑडिट: आवासीय, बाजार और औद्योगिक क्षेत्रों में निरीक्षण को मजबूत करना, क्योंकि लगभग 99% आग की घटनाएं बिना प्रमाणन वाली जगहों पर हुई है, आधुनिक बुनियादी ढांचा: नए अग्निशमन केंद्रों के लिए DDA के साथ भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया में तेजी लाना, भर्ती प्रक्रिया को तेज करना और GIS-आधारित कमांड एंड कंट्रोल सेंटर स्थापित करना जैसी प्राथमिकताएं शामिल हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में एलजी दिल्ली ने कहा कि ‘सुरक्षित दिल्ली’ ही ‘विकसित दिल्ली’ की नींव है। रोकथाम, तैयारियों और त्वरित आपातकालीन प्रतिक्रिया के माध्यम से लोगों की जान बचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
News Source : Social Media
Image Source : X @LtGovDelhi
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



