केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने राष्ट्रीय नदी संरक्षण निदेशालय के कार्यों एवं विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की

0
88
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने राष्ट्रीय नदी संरक्षण निदेशालय के कार्यों एवं विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने शुक्रवार को जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय नदी संरक्षण निदेशालय के कार्यों एवं विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने लिखा, “आज जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय नदी संरक्षण निदेशालय (National River Conservation Directorate – NRCD) के कार्यों एवं विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। देश की नदियों की स्वच्छता, उनके प्राकृतिक पारिस्थितिक संतुलन और जलीय जैव विविधता का संरक्षण हमारी प्रमुख प्राथमिकता है।”

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “इस अवसर पर भारतीय वन्यजीव संस्थान (Wildlife Institute of India – WII) द्वारा भी प्रस्तुतीकरण दिया गया। संस्थान जल शक्ति मंत्रालय के सहयोग से देश की प्रमुख नदियों के विभिन्न हिस्सों में जलीय जैव विविधता, पारिस्थितिक स्थिति एवं नदियों के स्वास्थ्य का वैज्ञानिक आकलन कर रहा है, ताकि उनके संरक्षण के लिए प्रभावी कदम उठाए जा सकें। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में जल शक्ति मंत्रालय नदियों की स्वच्छता के साथ-साथ उनके प्राकृतिक स्वरूप, पारिस्थितिक संतुलन और जैव विविधता के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा संकल्प है कि देश की नदियां स्वच्छ, स्वस्थ और जीवंत बनी रहें। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में जल शक्ति मंत्रालय नदियों की स्वच्छता के साथ-साथ उनके प्राकृतिक स्वरूप, पारिस्थितिक संतुलन और जैव विविधता के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा संकल्प है कि देश की नदियां स्वच्छ, स्वस्थ और जीवंत बनी रहें।”

News Source : Social Media

Image Source : X @CRPaatil

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here