उप्र : सीएम योगी लखनऊ में डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पंचम दीक्षांत समारोह में हुए शामिल

0
90
उप्र : सीएम योगी लखनऊ में डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पंचम दीक्षांत समारोह में हुए शामिल

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज लखनऊ में डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पंचम दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति विक्रम नाथ एवं उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति अरुण भंसाली की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सीएम योगी ने कहा कि ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ एवं ‘विकसित भारत’ की परिकल्पना को साकार करने का सबसे महत्वपूर्ण आधार भारत का संविधान है। हमने संविधान की मूल भावना के अनुरूप प्रदेश में ‘रूल ऑफ लॉ’ को पूरी ईमानदारी एवं प्रतिबद्धता के साथ लागू किया है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम योगी ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “सत्यं वद। धर्मं चर। स्वाध्यायान्मा प्रमदः। मा. सर्वोच्च न्यायालय के मा. न्यायमूर्ति श्री विक्रम नाथ जी तथा मा. उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के मुख्य न्यायाधीश मा. न्यायमूर्ति श्री अरुण भंसाली जी की गरिमामयी उपस्थिति में आज डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, लखनऊ के पंचम दीक्षांत समारोह में सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया गया। ‘विकसित भारत’ की परिकल्पना को साकार करने का सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज हमारा संविधान है। डबल इंजन की सरकार ने संविधान की मूल भावना के अनुरूप प्रदेश में Rule of Law को पूरी ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ लागू किया है। विश्वविद्यालय परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।”

News Source : Social Media

Image Source : X @myogiadityanath

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here