दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता ने सरिता विहार में एमसीडी की नई सुविधाओं का शुभारंभ किया

0
78
दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता ने सरिता विहार में एमसीडी की नई सुविधाओं का शुभारंभ किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली में कचरा उठाने और सफाई की व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए आज सरिता विहार में भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा की उपस्थिति में एमसीडी की नई सुविधाओं का शुभारंभ किया। इस अवसर पर दिल्ली के महापौर प्रवेश वाही, उपमहापौर मोनिका पंत, दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के 25 वार्डों में घर-घर से कचरा उठाने के लिए 428 ऑटो टिपर, 128 ई-रिक्शा और 25 टाटा 407 वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। इकट्ठा किए गए कचरे को उठाने और आगे ले जाने के लिए 27 रिफ्यूज कॉम्पैक्टर, 5 रिफ्यूज कलेक्टर और 30 हुक लोडर की व्यवस्था की गई है। कचरे को सही तरीके से इकट्ठा करने के लिए 100 कॉम्पैक्टर बिन उपलब्ध कराए गए हैं। दिल्ली के सभी 250 वार्डों में सड़कों और सार्वजनिक स्थानों की सफाई के लिए बैटरी से चलने वाली आधुनिक लिटर पिकर मशीनों की शुरुआत की गई है।

News Source : Social Media

Image Source : X @gupta_rekha

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here