सीएम भजनलाल शर्मा ने राजस्थान आवासन मंडल की विशिष्ट पंजीकरण योजना-2026 के अंतर्गत पत्रकारों के लिए विशेष आवास योजना का शुभारंभ किया

0
102
सीएम भजनलाल शर्मा ने राजस्थान आवासन मंडल की विशिष्ट पंजीकरण योजना-2026 के अंतर्गत पत्रकारों के लिए विशेष आवास योजना का शुभारंभ किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजस्थान कॉन्स्टीट्यूशनल क्लब में राजस्थान आवासन मंडल की विशिष्ट पंजीकरण योजना-2026 के अंतर्गत पत्रकारों के लिए विशेष आवास योजना का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) झाबर सिंह खर्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकार जन-जागरूकता, जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पत्रकार साथियों के योगदान को सम्मान देते हुए उन्हें आवास सुविधा उपलब्ध कराने और जीवन में स्थायित्व सुनिश्चित करने की दिशा में यह योजना एक महत्वपूर्ण पहल है।

News Source : Social Media

Image Source : X @BhajanlalBjp

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here