मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने शनिवार को नई दिल्ली में आयोजित ‘इंडिया-स्पेन फेस्टिवल 2026’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर स्पेन में भारत के राजदूत जयंत खोबरागड़े तथा नॉर्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी के सीईओ एवं फेस्टिवल डायरेक्टर विक्रम राय मेधी जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने लिखा, “नई दिल्ली में आयोजित ‘इंडिया-स्पेन फेस्टिवल 2026’ का उद्घाटन कर प्रसन्नता हुई। भारत और स्पेन के राजनयिक संबंधों के 70 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित यह महोत्सव दोनों देशों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, कला, फैशन और रचनात्मकता को करीब लाने का महत्वपूर्ण मंच है।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “इससे जुड़ा हमारा विजन है कि संस्कृति और पर्यटन को युवाओं की प्रतिभा, नवाचार और आधुनिक तकनीक से जोड़कर नए अवसर सृजित किए जाएं। इससे हमारी सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान मिलेगी और पर्यटन तथा रचनात्मक उद्योगों को भी नई गति प्राप्त होगी।”
News Source : Social Media
Image Source : X @gssjodhpur
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



