मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत में नवनिर्मित सर्किट हाउस का लोकार्पण किया। इसके साथ ही उन्होंने 96 करोड़ रुपए से अधिक की लागत की 16 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम धामी ने कहा कि ये परियोजनाएं क्षेत्र के विकास को नई गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। इस अवसर पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा, चम्पावत जिले के भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, चम्पावत जिले के भाजपा जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम धामी ने इस अवसर पर विभिन्न संगठनों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने तथा अधिकारियों को नियमानुसार त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने जिला बार एसोसिएशन, चम्पावत के शपथ ग्रहण समारोह में सहभागिता कर नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चम्पावत की सभी न्याय पंचायतों में सामुदायिक भवनों के निर्माण तथा जिला बार एसोसिएशन में अधिवक्ताओं के लिए चैंबर, वाहन पार्किंग एवं आधुनिक ई-लाइब्रेरी की स्थापना की घोषणा की। इसके साथ ही सीएम धामी ने 1.37 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित देवभूमि रजत जयंती पार्क का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने पार्क में खेल रहे बच्चों को चॉकलेट वितरित कर वहाँ उपस्थित स्थानीय नागरिकों का कुशलक्षेम जाना।
News Source : Social Media
Image Source : X @Bhupendrapbjp
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



