मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को कनाडा के ओटावा स्थित पार्लियामेंट हिल में आयोजित विश्वविख्यात कुल्लू दशहरा समारोह को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। इस अवसर पर एचपीजीए के निदेशक मंडल के सदस्य भाग्य चंद्र, अरुण चौहान, विवेक नज़र, संजीव ठाकुर, आशु कालिया और पूनम गुलरिया भी मौजूद रहीं। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने लिखा, “इस आयोजन के लिए हिमाचली प्रवासी ग्लोबल एसोसिएशन (एचपीजीए) और सभी हिमाचलियों को हार्दिक बधाई एवं अशेष शुभकामनाएँ। हिमाचल की संस्कृति और परंपराएँ हमारी पहचान हैं। विश्वभर में भारतीय प्रवासियों द्वारा जिस उत्साह और श्रद्धा के साथ भारतीय त्योहारों, संस्कृति एवं परंपराओं का सम्मान किया जाता है और उन्हें मनाया जाता है, वह भारतीय मूल्यों तथा पीढ़ियों से चली आ रही ‘विविधता में एकता’ की गौरवशाली विरासत का परिचायक है।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “ऑरलियन्स की सांसद मैरी-फ्रांस लालोंद जी की मेजबानी में आयोजित इस समारोह में नाटी, झमाकड़ा और रामलीला की प्रस्तुतियों ने हिमाचल की लोकसंस्कृति के रंग बिखेरे। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी जी ने भी कुल्लू दशहरा के अवसर पर अपनी शुभकामनाएँ दीं। दशहरा बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें सत्य और न्याय के मार्ग पर चलने तथा हर परिस्थिति में सही का साथ देने की प्रेरणा देता है।”
News Source : Social Media
Image Source : X @SukhuSukhvinder
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



