मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा विजयादशमी के अवसर पर हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में आयोजित दशहरा उत्सव में शामिल हुए। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने लिखा, “हिमाचल प्रदेश के प्रवास के दौरान बिलासपुर में विजयादशमी के शुभ अवसर पर आयोजित दशहरा उत्सव में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की विजय का यह पर्व हमें प्रभु श्रीराम के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा देता है। प्रभु श्रीराम की कृपा सभी पर बनी रहे और हमारा समाज प्रेम, सद्भाव व संस्कारों से परिपूर्ण हो। जय श्रीराम!”
News Source : Social Media
Image Source : X @JPNadda
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



