मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने बुधवार को गांधीनगर में पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल संजय वात्स्यायन से मुलाकात की। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम भूपेंद्र पटेल ने लिखा, “गांधीनगर में पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, वाइस एडमिरल संजय वात्स्यायन से मिलकर खुशी हुई। हमने गुजरात के रणनीतिक तटीय क्षेत्र की सुरक्षा और भारतीय नौसेना की विभिन्न परिचालन गतिविधियों के बारे में सार्थक चर्चा की।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “भारत की समुद्री सीमाओं की रक्षा करने और महत्वपूर्ण व्यापार व ऊर्जा मार्गों को सुरक्षित रखने में पश्चिमी नौसेना कमान की अहम भूमिका है। मैंने उनके सफल कार्यकाल के लिए उन्हें अपनी शुभकामनाएं दीं।”
News Source : Social Media
Image Source : X @Bhupendrapbjp
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



