उत्तराखंड : सीएम धामी ने देहरादून स्थित यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया

0
98
उत्तराखंड : सीएम धामी ने देहरादून स्थित यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून स्थित यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया। आज सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम धामी ने लिखा, “देहरादून में यूपीईएस यूनिवर्सिटी के 24वें दीक्षांत समारोह में सहभागिता कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर सभी पासआउट विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। इस संकल्प की सिद्धि में युवाओं की प्रतिभा, परिश्रम, नवाचार और कौशल की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। आज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा साइंस, ग्रीन एनर्जी एवं डिजिटल टेक्नोलॉजी जैसे उभरते क्षेत्र विकास की नई संभावनाएं खोल रहे हैं, जिनमें युवाओं की भागीदारी देश को प्रगति के नए आयामों तक ले जाने में सहायक होगी।”

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम धामी ने आज एक अन्य सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “इसी दिशा में राज्य सरकार उत्तराखंड को शिक्षा, विज्ञान, तकनीक एवं अनुसंधान के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है, ताकि प्रदेश के युवाओं को बेहतर अवसर मिले, उनकी प्रतिभा को नई उड़ान मिले और वे विकसित भारत के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकें।”

News Source : Social Media

Image Source : X @pushkardhami

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here