IND vs NZ टी-20 सीरीज : न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच से बाहर हुए ईशान किशन

0
96
IND vs NZ टी-20 सीरीज : न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच से बाहर हुए ईशान किशन

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार बल्लेबाज ईशान किशन इस मैच में हिस्सा नहीं लेंगे। बीसीसीआई ने शुक्रवार को जारी बयान में इसकी पुष्टि की। दूसरा टी20 मैच शनिवार, 24 अक्टूबर को खेला जाएगा। ज्ञात हो कि भारत ने पहला मुकाबला जीतकर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीसीसीआई ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20I से बाहर हो गए हैं। उन्हें सीरीज के पहले T20I के दौरान दाहिने पैर में ‘लो ग्रेड एडक्टर स्ट्रेन’ आ गया था। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर नजर रख रही है।”

News Source : Social Media

Image Source : X @BCCI

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here