हिमाचल प्रदेश : सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मनाली मैराथन के चौथे संस्करण की टी-शर्ट का अनावरण किया

0
72
हिमाचल प्रदेश : सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मनाली मैराथन के चौथे संस्करण की टी-शर्ट का अनावरण किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को मनाली मैराथन के चौथे संस्करण की टी-शर्ट का अनावरण किया। इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, विधायक हरीश जनारथा, महाधिवक्ता अनूप रत्न एवं संस्था के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम सुक्खू ने लिखा, “आज मनाली मैराथन के चौथे संस्करण की टी-शर्ट का अनावरण किया। 30 अक्टूबर से 1 नवंबर, 2026 तक मनाली मैराथन एवं हिमालयन एक्सट्रीम स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा मुझे मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करने के लिए आयोजकों का आभार।”

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “‘ग्रीन वॉरियर्स: यूथ इनिशिएटिव फॉर ए ड्रग-फ्री, फिट एंड क्लीन हिमाचल’ थीम पर आधारित यह आयोजन हिमाचल को साहसिक खेलों एवं इको-टूरिज्म के वैश्विक गंतव्य के रूप में स्थापित करने के साथ-साथ नशामुक्त हिमाचल के संकल्प को मजबूती प्रदान करेगा। प्रदेश सरकार युवाओं को नशे से दूर रखने और नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।”

News Source : Social Media

Image Source : X @SukhuSukhvinder

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here