गुजरात : सीएम भूपेंद्र पटेल ने ‘अहमदाबाद इंटरनेशनल बुक फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ किया

0
74
गुजरात : सीएम भूपेंद्र पटेल ने 'अहमदाबाद इंटरनेशनल बुक फेस्टिवल 2026' का शुभारंभ किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने आज अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉरपोरेशन और नेशनल बुक ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘अहमदाबाद इंटरनेशनल बुक फेस्टिवल 2026′ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर तरनजीत सिंह संधू उपस्थित रहे। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम भूपेंद्र पटेल ने कहा कि पीएम मोदी के ​’वांचे गुजरात’ के संकल्प को साकार करता ज्ञान का यह महाउत्सव 24 अक्टूबर से 1 नवंबर तक साबरमती रिवरफ्रंट के इवेंट सेंटर, पालड़ी में चलेगा।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे कहा कि पुस्तकों से जुड़ाव हमारे समाज और युवाओं के बौद्धिक विकास का सबसे सशक्त माध्यम है। ज्ञान आधारित ‘विकसित गुजरात से विकसित भारत’ के निर्माण में ऐसे आयोजन अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

News Source : Social Media

Image Source : X @Bhupendrapbjp

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here