मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को वाराणसी में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) द्वारा आगामी 25, 30 अक्टूबर एवं 01 नवम्बर को आयोजित होने वाली प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 की तैयारियों की समीक्षा की। सीएम योगी ने निर्देश दिए कि परीक्षा की शुचिता, पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करने के साथ अभ्यर्थियों की सुविधा, सुरक्षा और सुगम आवागमन के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए जाएं। महिला अभ्यर्थियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए। परीक्षा केन्द्रों पर सेक्टर एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाए।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि पीईटी-2026 के दृष्टिगत भीड़ नियंत्रण एवं यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान देते हुए अतिरिक्त बसों और ट्रेनों के संचालन की व्यवस्था की जाए। परीक्षा तिथियों में सभी केन्द्रों पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो। सीएम योगी ने परीक्षा सामग्री एवं गोपनीय अभिलेखों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा परीक्षा केन्द्रों के आसपास, रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों एवं टेम्पो स्टैंड पर स्वच्छता के लिए विशेष टीमें तैनात करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने पुलिस तंत्र को सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक सूचनाओं एवं अफवाहों पर सतर्क दृष्टि रखने तथा ऐसे मामलों में नियमानुसार कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सर्वाधिक परीक्षार्थियों वाले जनपदों के जिलाधिकारियों से तैयारियों की जानकारी लेते हुए सभी व्यवस्थाओं की सतत निगरानी और पूरी जिम्मेदारी व सतर्कता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए, ताकि पीईटी-2026 का आयोजन सुरक्षित, शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हो।
News Source : Social Media
Image Source : X @BCCI
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



