मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज सीकर में खाटूश्यामजी मंदिर क्षेत्र में प्रस्तावित विकास कार्यों एवं व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण की समीक्षा हेतु संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने, बेहतर समन्वय के साथ क्रियान्वयन और निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि खाटूश्यामजी की पावन भूमि देशभर के लाखों श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास का केंद्र है। हमारी सरकार मंदिर की भव्यता को निखारने, श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएँ विकसित करने के साथ-साथ स्थानीय निवासियों की आवश्यकताओं और सुविधाओं का भी पूरा ध्यान रख रही है, ताकि क्षेत्र का विकास जनभावनाओं के अनुरूप हो और इसकी धार्मिक पहचान और समृद्ध बने।
News Source : Social Media
Image Source : X @BhajanlalBjp
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



