मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने आज नई दिल्ली में सुषमा स्वराज इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेन सर्विस (एसएसआईएफएस) में प्रशिक्षण ले रहे ‘लीग ऑफ अरब स्टेट्स’ के राजनयिकों के समूह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मौजूदा संघर्षों के दूरगामी प्रभावों और आज की दुनिया को आकार देने में तकनीक की परिवर्तनकारी भूमिका पर चर्चा की।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने पड़ोसी और ‘ग्लोबल साउथ’ के साझेदार होने के नाते, बाधाओं को दूर करने और अनुचित लाभ उठाने की कोशिशों को बेअसर करने के लिए, करीबी आर्थिक सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया। विदेश मंत्री ने उन्हें भारत में बिताए जा रहे समय का उपयोग देश और यहाँ के लोगों के बारे में अपनी समझ को और गहरा करने के लिए करने को कहा। साथ ही, विदेश मंत्री ने उनके अनुभव के सुखद और ज्ञानवर्धक होने की कामना की।
News Source : Social Media
Image Source : X @DrSJaishankar
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



