मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने आज राजस्थान प्रवास के दौरान सिरोही जिले के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज़ के विश्व मुख्यालय, शांतिवन परिसर में आयोजित ‘ग्लोबल समिट 2026’ के समापन समारोह को संबोधित किया। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि 1936 में आरंभ हुई ब्रह्माकुमारीज़ की आध्यात्मिक यात्रा आज 90 वर्ष पूर्ण कर 140 से अधिक देशों तक पहुँच चुकी है। ‘आत्म-परिवर्तन से विश्व-परिवर्तन’ के मंत्र के साथ राजयोग, मूल्य-आधारित शिक्षा और सेवाभाव के माध्यम से यह संस्था विश्वभर में शांति और सकारात्मकता का प्रसार कर रही है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे कहा कि आत्म-जागृति से चरित्र निर्माण, चरित्र निर्माण से राष्ट्र निर्माण और राष्ट्र निर्माण से विश्व कल्याण का मार्ग प्रशस्त होता है। यही ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने की आधारशिला है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, राजयोगिनी मोहिनी दीदी, राजयोगिनी बीके मृत्युंजय दीदी, राजयोगिनी बीके शुक्ला दीदी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
News Source : Social Media
Image Source : X @NitinNabin
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



