IND vs NZ टी-20 सीरीज : भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी-20 मैच आज

0
86
IND vs NZ टी-20 सीरीज : भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी-20 मैच आज

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच टी-20 मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला आज वेलिंगटन में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे शुरू होगा। शुरुआती दोनों मैच जीतकर भारतीय टीम सीरीज में 2-0 से आगे है। क्राइस्टचर्च से वेलिंगटन पहुंचने के साथ ही परिस्थितियों में भी बदलाव होगा।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वेलिंगटन में तेज हवा गेंद की दिशा, बल्लेबाजों के शॉट और फील्डिंग को प्रभावित कर सकती है। हवा की रफ्तार 55 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। हेनरी स्टेडियम को ‘केक टिन’ भी कहा जाता है। यहां स्क्वायर बाउंड्री करीब 60 मीटर की है, जिससे बल्लेबाजों को विकेट के दोनों ओर पुल और कट जैसे शॉट खेलने पर रन बनाने का फायदा मिल सकता है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

भारत : श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, नमन धीर, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।

न्यूजीलैंड : मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, टिम सइफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, एडम मिल्ने, लॉकी फर्ग्यूसन।

News Source : Social Media

Image Source : X @BCCI

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here