मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को लखनऊ में आयोजित जीसीसी इनोवेशन समिट 2026 में शामिल हुए। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम योगी ने लिखा, “उत्तर प्रदेश ने प्रत्येक सेक्टर में अभूतपूर्व प्रगति की है। इसे और गति प्रदान करते हुए आज लखनऊ में आयोजित जीसीसी इनोवेशन समिट 2026 में सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर जीसीसी इन्वेस्टर्स और उत्तर प्रदेश सरकार के मध्य MoUs का आदान-प्रदान भी हुआ।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम योगी ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “‘नया उत्तर प्रदेश’ आज Policy Paralysis का शिकार नहीं है, बल्कि तीव्र गति से आगे बढ़ते हुए Investment, Innovation और Employment के नए द्वार खोल रहा है। समिट के प्रति हार्दिक शुभकामनाएं एवं इंडस्ट्री लीडर्स का अभिनंदन।”
News Source : Social Media
Image Source : X @myogiadityanath
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



