मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में लिकटेंस्टीन के हेरेडिटरी प्रिंस एलॉइस और हेरेडिटरी प्रिंसेस सोफी से मुलाकात की। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि दोनों पक्षों ने भारत-लिकटेंस्टीन संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा की और व्यापार व निवेश, नवाचार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, कौशल विकास तथा लोगों के बीच आपसी संबंधों के क्षेत्रों में सहयोग को और गहरा करने के तरीकों पर चर्चा की।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि दोनों पक्षों ने संयुक्त राष्ट्र सहित बहुपक्षीय संस्थानों में सुधार लाने और उन्हें मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने की अपनी प्रतिबद्धता को भी दोहराया। उन्होंने भारत-ईएफटीए टीईपीए से बनी सकारात्मक गति का स्वागत किया और द्विपक्षीय साझेदारी को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता को फिर से दोहराया।
News Source : Social Media
Image Source : X @MEAIndia
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



