मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में ‘बिहार गति’ के अंतर्गत 100 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली राज्य की परियोजनाओं एवं केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। सीएम चौधरी ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत सर्वेक्षण एवं आपत्तियों के निराकरण में तेजी लाने तथा 12 लाख आवास निर्माण के लक्ष्य को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बाढ़ पीड़ित परिवारों को प्राथमिकता सूची में शामिल करने, मुख्यमंत्री वास स्थल क्रय सहायता योजना के तहत सरकारी भूमि की उपलब्धता की अंचलवार समीक्षा करने तथा विशेष अभियान चलाकर आदिवासी परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया।
News Source : Social Media
Image Source : X @officecmbihar
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



