मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज शाजापुर जिले के रंथभंवर गांव पहुंचकर कृष्णमृगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के अभियान के दूसरे चरण का अवलोकन किया। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में मुख्यमंत्री कार्यालय, मध्य प्रदेश सरकार ने बताया कि इस दौरान सीएम यादव ने वन विभाग एवं प्रशासनिक अधिकारियों से अभियान की प्रगति और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने बोमा पद्धति के माध्यम से किए जा रहे कृष्णमृग रेस्क्यू कार्य का निरीक्षण किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “आज शाजापुर जिले के रंथभंवर गांव पहुंचकर कृष्णमृगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए चलाए जा रहे रेस्क्यू अभियान के द्वितीय चरण का अवलोकन किया और वन विभाग एवं प्रशासनिक अधिकारियों से अभियान की प्रगति व व्यवस्थाओं की जानकारी ली। अब तक 1236 से अधिक कृष्णमृग और सैंकड़ों नीलगायों का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है। शाजापुर में किसानों की समस्या को ध्यान में रखते हुए सरकार ने पिछले साल बोमा पद्धति से कृष्णमृग एवं नील गाय का रेस्क्यू अभियान शुरू किया है, जिससे वन्यप्राणियों का जीवन तथा हमारे किसान भाइयों के खेत दोनों सुरक्षित रहें।”
News Source : Social Media
Image Source : X @CMMadhyaPradesh
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



