मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री जयंत सिंह ने बुधवार को ‘विकसित भारत बिल्डाथॉन 2025’ के विजेताओं को सम्मानित किया। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में शिक्षा मंत्रालय ने बताया कि 2,87,967 प्रोजेक्ट सबमिशन के साथ, यह बिल्डाथॉन “सबसे बड़ी इनोवेशन सॉल्यूशन प्रतियोगिता” के रूप में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल हो गया है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि मंत्री ने इस पहल की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि यह छात्रों को रचनात्मक रूप से सोचने, समस्याओं की पहचान करने और उनके समाधान विकसित करने के लिए प्रोत्साहित करती है।
News Source : Social Media
Image Source : X @EduMinOfIndia
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



