जम्मू-कश्मीर : उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रीनगर में ‘पैडल थ्रू पैराडाइज’ साइकिलिंग इवेंट के विजेताओं को सम्मानित किया

0
83
जम्मू-कश्मीर : उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रीनगर में 'पैडल थ्रू पैराडाइज' साइकिलिंग इवेंट के विजेताओं को सम्मानित किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज श्रीनगर में आयोजित ‘पैडल थ्रू पैराडाइज’ साइकिलिंग इवेंट के विजेताओं को सम्मानित किया। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने लिखा, “श्रीनगर में ‘पैडल थ्रू पैराडाइज’ साइकिलिंग इवेंट के विजेताओं को सम्मानित करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। हमारे युवाओं का उत्साह, दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास उम्मीद और अवसरों के एक नए युग को दर्शाता है।”

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “मैं जम्मू-कश्मीर पुलिस की सराहना करता हूँ कि उन्होंने इस तरह की पहल के ज़रिए सुरक्षा को सामाजिक प्रतिबद्धता के साथ जोड़ा है। आइए, हम सब मिलकर युवाओं को सशक्त बनाएँ, खेलों को बढ़ावा दें, नशा-मुक्त समाज का निर्माण करें और सभी के लिए शांति, प्रगति और समृद्धि की दिशा में आगे बढ़ें।”

News Source : Social Media

Image Source : X @manojsinha_

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here