IND vs NZ टी-20 सीरीज : न्यूजीलैंड ने चौथे टी-20 मैच में भारत को 87 रन से हराया

0
100
IND vs NZ टी-20 सीरीज : न्यूजीलैंड ने चौथे टी-20 मैच में भारत को 87 रन से हराया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला गया, जहां भारतीय टीम को 87 रन से हार का सामना करना पड़ा। टॉस जीतकर भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने पहले गेंदबाजी चुनी। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 260 रन का लक्ष्य दिया। न्यूजीलैंड के लिए ग्लेन फिलिप्स ने 49 गेंदों में 107 रन बनाए, जिसमें छह चौके और 10 छक्के शामिल थे। माइकल ब्रेसवेल ने 25 गेंदों पर 65 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें चार चौके और छह छक्के थे। नाथन स्मिथ छह और एडम मिल्ने एक रन बनाकर नाबाद रहे। फिन एलेन, टिम सीफर्ट और मार्क चैपमैन के जल्दी आउट होने के बावजूद फिलिप्स और ब्रेसवेल की पारियों ने न्यूजीलैंड को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। भारत की ओर से मयंक यादव ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत 20 ओवर में नौ विकेट पर 172 रन ही बना सका। टीम का कोई बल्लेबाज फिफ्टी नहीं लगा सका। तिलक वर्मा ने सर्वाधिक 35 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए जैकब डफी ने 4 विकेट झटके। शुरुआती तीनों मैच जीतकर भारत सीरीज पहले ही अपने नाम कर चुका था। इससे पहले तीसरे टी-20 में भारत ने न्यूजीलैंड को छह विकेट से हराकर सीरीज में अजेय बढ़त हासिल की थी। वही, भारत ने दूसरे टी-20 में भी न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया था और पहले मैच में 226 रन का रिकॉर्ड लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल करते हुए चार विकेट से जीत दर्ज की थी।

News Source : Social Media

Image Source : X @ICC

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here