मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को पटना के होटल मौर्या में आयोजित आईएससीसीएम सोशल कॉन्क्लेव 2026 का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सीएम सम्राट ने कहा कि बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं का 3 से 4 गुना विस्तार करने की आवश्यकता है, ताकि लोगों को आधुनिक, सुलभ, गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकें और मेडिकल कॉलेजों में पीपीपी मॉडल के माध्यम से स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार पर भी जोर दिया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना से बिहार के लगभग 92 प्रतिशत परिवार जुड़े हैं। उन्होंने डॉक्टरों को समाज के लिए भगवान का स्वरूप बताते हुए कहा कि चिकित्सा केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानव जीवन की रक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। सीएम चौधरी ने कहा कि डॉक्टरों का सम्मान और समाज के स्वास्थ्य निर्माण में उनकी भूमिका को और मजबूत करना आवश्यक है।
News Source : Social Media
Image Source : X @officecmbihar
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



