केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भारत कॉमर्स चिंतन शिविर के अंतर्गत कंज्यूमर पैक्ड गुड्स राउंडटेबल की अध्यक्षता की

0
86
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भारत कॉमर्स चिंतन शिविर के अंतर्गत कंज्यूमर पैक्ड गुड्स राउंडटेबल की अध्यक्षता की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भारत कॉमर्स चिंतन शिविर के अंतर्गत कंज्यूमर पैक्ड गुड्स (सीपीजी) राउंडटेबल की अध्यक्षता की। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि इसमें ओएनडीसी इंडिया की ‘डिजीदुकान’ पहल के माध्यम से भारत के जनरल ट्रेड इकोसिस्टम को मजबूत करने पर चर्चा की गई।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि किराना खुदरा विक्रेताओं के बीच डिजिटल तकनीक को अपनाने, बाजार तक पहुंच बढ़ाने और सप्लाई चेन की कार्यक्षमता में सुधार लाने पर विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने बताया कि एक समावेशी, टिकाऊ और डिजिटल रूप से सशक्त रिटेल इकोसिस्टम बनाने के लिए, इंडस्ट्री से जुड़े सभी पक्षों के बीच आपसी सहयोग को बढ़ावा देने के महत्व पर जोर दिया गया।

News Source : Social Media

Image Source : X @PiyushGoyal

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here