मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के अवसर पर लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाकर ‘एकता दौड़’ को झंडी दिखाई। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा, “आज सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती को पूरा देश ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में मना रहा है। इस अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाकर ‘एकता दौड़’ को झंडी दिखाई।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “सरदार साहब ने भारत की भौगोलिक, राजनीतिक व सांस्कृतिक एकता के लिए अथक परिश्रम किया। उन्होंने सैकड़ों रजवाड़ों और रियासतों को जोड़कर एक ऐसे महान भारत का निर्माण किया, जो आज अपनी विरासत पर गर्व करते हुए विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है। सोमनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण कराकर उन्होंने देश को उसका खोया हुआ सांस्कृतिक आत्मगौरव लौटाने का काम किया। सरदार साहब का दृढ़निश्चयी व्यक्तित्व देश को विश्व के हर क्षेत्र में अग्रणी बनाने की दिशा में हम सबका मार्गदर्शन करता रहेगा।”
News Source : Social Media
Image Source : X @AmitShah
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



