मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने आज नई दिल्ली में ‘मेघालय स्टूडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन, दिल्ली’ (एमएसडब्ल्यूएडी) की ‘सोशल मीट 2026’ में वहां के छात्रों से मुलाकात की। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में मेघालय के सीएम संगमा ने लिखा, “आज नई दिल्ली में ‘मेघालय स्टूडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन, दिल्ली’ (एमएसडब्ल्यूएडी) की ‘सोशल मीट 2026’ में वहां के छात्रों से मिलकर बहुत खुशी हुई। एमएसडब्ल्यूएडी ने दिल्ली और आसपास के इलाकों में पढ़ाई कर रहे मेघालय के छात्रों को एक साथ लाने में अहम भूमिका निभाई है।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “मैंने छात्रों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने, बड़े सपने देखने और अपने परिवारों, समुदायों तथा अपने प्यारे राज्य के लिए कुछ वापस लौटाने (योगदान देने) की दिशा में प्रयास करने के लिए प्रोत्साहित किया।”
News Source : Social Media
Image Source : X @SangmaConrad
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



