मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र के हैदरपुर स्थित नेहरू कैंप में दो शिशु वाटिकाओं का लोकार्पण किया। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि यहां बच्चों के लिए झूले, टहलने के लिए फुटपाथ और बैठने के लिए बेंच जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे कहा कि वर्षों से मूलभूत सुविधाओं से वंचित रही बस्तियों तक विकास और जनसुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। हमारा प्रयास है कि हर मोहल्ले में सकारात्मक बदलाव आए और हर परिवार को बेहतर जीवन का अवसर मिले।
News Source : Social Media
Image Source : X @gupta_rekha
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



