बैतूल : सीएम यादव ने 3.69 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों के खातों में ₹30 करोड़ से अधिक की बोनस राशि ट्रांसफर की

0
71
बैतूल : सीएम यादव ने 3.69 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों के खातों में ₹30 करोड़ से अधिक की बोनस राशि ट्रांसफर की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को बैतूल के पुलिस ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर 3.69 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों के खातों में 30 करोड़ रुपए से अधिक की बोनस राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में मुख्यमंत्री कार्यालय, मध्य प्रदेश सरकार ने बताया कि इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैतूल वन क्षेत्र की ग्राम वन समिति के सदस्यों को 13 करोड़ रूपए से अधिक की काष्ठ लाभांश राशि का भी अंतरण किया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री कार्यालय, मध्य प्रदेश सरकार ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि बैतूल में आयोजित कार्यक्रम में सीएम डॉ. मोहन यादव ने 297 करोड़ रुपए से अधिक लागत के 52 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं 145 करोड़ रुपए से अधिक लागत के 55 कार्यों का लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभों का भी वितरण किया। इसके पहले मुख्यमंत्री ने विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। साथ ही उन्होंने ‘प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना’ अंतर्गत बैतूल जिले के 1 हजार 731 विद्यार्थियों को लैपटॉप एवं मुख्यमंत्री स्कूटी योजना अंतर्गत जिले के 230 मेधावी विद्यार्थियों को स्कूटी प्रदान कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

News Source : Social Media

Image Source : X @CMMadhyaPradesh

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here