मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखपुर के चौरी-चौरा विधानसभा क्षेत्र में 287 करोड़ रुपए से अधिक की लागत की 84 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में मुख्यमंत्री कार्यालय, उत्तर प्रदेश सरकार ने बताया कि इनमें समपार संख्या 147-बी पर निर्मित रेल उपरिगामी सेतु भी शामिल है। इस अवसर पर विभिन्न जनहितकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र, स्वीकृति-पत्र तथा कृषक बंधुओं को बीज किट एवं प्रशस्ति-पत्र वितरित किए गए।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री कार्यालय, उत्तर प्रदेश सरकार ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि सीएम योगी ने प्रदेश के सर्वांगीण विकास के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि विकास की प्रत्येक पहल का उद्देश्य जनसामान्य के जीवन को सुगम बनाना और क्षेत्र को प्रगति की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है। इन परियोजनाओं से गोरखपुर के आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलेगी तथा क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और जनसुविधाओं का विस्तार होगा।
News Source : Social Media
Image Source : X @CMOfficeUP
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



