उत्तराखंड : सीएम धामी ने देहरादून स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ एवं ‘विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047’ का लोकार्पण किया

0
82
उत्तराखंड : सीएम धामी ने देहरादून स्थित मुख्य सेवक सदन में 'देवभूमि परिवार पोर्टल' एवं 'विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047' का लोकार्पण किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ एवं ‘विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047’ का लोकार्पण किया। साथ ही, उन्होंने देवभूमि परिवार आईडी के सृजन की प्रक्रिया का भी अवलोकन किया। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम धामी ने लिखा, “देवभूमि परिवार पोर्टल के माध्यम से प्रदेश के प्रत्येक परिवार को विशिष्ट पहचान प्रदान करते हुए ‘एक परिवार, एक पहचान, एक प्लेटफॉर्म’ की अवधारणा को साकार किया जाएगा। इससे सरकारी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों की पहचान कर उन्हें योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं सुगम तरीके से पहुंचाने में भी सहायता मिलेगी।”

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम धामी ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “साथ ही विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 दस्तावेज के माध्यम से वर्ष 2047 तक उत्तराखण्ड को विकसित राज्य बनाने का दीर्घकालिक रोडमैप प्रस्तुत किया गया। इस विजन के तहत आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश के समग्र विकास, आधुनिक तकनीक, नवाचार और जनकल्याणकारी व्यवस्थाओं को नई दिशा देने का लक्ष्य रखा गया है।” इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, खजान दास, विधायक सविता कपूर, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं दायित्वधारी दिनेश अग्रवाल समेत अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

News Source : Social Media

Image Source : X @pushkardhami

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here