मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। इस दौरान सीएम चौधरी ने बिहार के विकास में निरंतर सहयोग के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के प्रति आभार व्यक्त किया।सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि बैठक में बिहार की 49,751 करोड़ रुपये की राष्ट्रीय राजमार्ग एवं एक्सप्रेस-वे परियोजनाओं को कैबिनेट कमिटी ऑन इकोनॉमिक अफेयर्स (सी.सी.ई.ए.) से शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया गया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि गंडक नदी पर 2-लेन पुल, पटना में 6-लेन एलिवेटेड एवं सर्विस रोड, पटना-पूर्णिया 4-लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे तथा वाराणसी-रांची-कोलकाता 6-लेन ग्रीनफील्ड हाईवे जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि ड्रेजिंग से निकलने वाले बड़े पत्थरों का उपयोग गैबियन युक्त स्पर निर्माण में करने पर भी सहमति बनी।
News Source : Social Media
Image Source : X @officecmbihar
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरे



