मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को मंत्रालय में वीर भारत न्यास की कार्यसमिति की बैठक में न्यास की गतिविधियों एवं आगामी योजनाओं की समीक्षा की। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम यादव ने कहा कि बैठक में भारत के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति एवं वैभवपूर्ण विरासत को जनसामान्य तक पहुंचाने के उद्देश्य से ‘वीर भारत’ फैलोशिप प्रदान करने, बैतूल में आरण्यक युगयुगीन जनजातीय संग्रहालय तथा उज्जैन के कोठी महल में वीर भारत संग्रहालय के निर्माण को स्वीकृति दी गई।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे कहा कि वीर भारत न्यास के माध्यम से भारत के गौरवशाली एवं पराक्रमी अतीत को संरक्षित करने और नई पीढ़ी को उससे परिचित कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
News Source : Social Media
Image Source : X @DrMohanYadav51
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरे



