मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज मंत्रालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से छिंदवाड़ा में आयोजित ‘बलराम कृषि महोत्सव’ को संबोधित किया। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में मुख्यमंत्री कार्यालय, मध्य प्रदेश सरकार ने बताया कि इस अवसर पर सीएम यादव ने अन्नदाताओं के साथ ‘गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार प्रतियोगिता’ के अंतर्गत दुग्ध उत्पादन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पशुपालकों से संवाद किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार मक्का उत्पादक किसानों को बेहतर सुविधाएं, भंडारण एवं प्रोसेसिंग की व्यवस्था और उपज के लिए नए बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर प्रयास कर रही है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “मक्का और संतरे की खेती के लिए प्रसिद्ध छिंदवाड़ा अब श्रीअन्न और फूलों की खेती में भी नई पहचान बना रहा है…’कृषक कल्याण वर्ष-2026′ के अंतर्गत आज छिंदवाड़ा में आयोजित ‘बलराम कृषि महोत्सव’ में वर्चुअली जुड़कर किसान भाई-बहनों को संबोधित किया। इस अवसर पर गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार प्रतियोगिता के तहत दुग्ध उत्पादन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पशुपालकों से भी संवाद किया। एमएसपी पर वनोपज की खरीदी और कोदो-कुटकी के उपार्जन से जनजातीय संग्राहकों एवं श्रीअन्न उत्पादक किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य मिल रहा है। यहां सिंचाई कॉम्प्लेक्स परियोजना पूर्ण होने पर 1 लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि सिंचित होगी और जिले की सिंचाई क्षमता 29% से बढ़कर 54% हो जाएगी। हमारी सरकार मक्का उत्पादक किसानों को बेहतर सुविधाएं, भंडारण, प्रोसेसिंग यूनिट और नए बाजार उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।”
News Source : Social Media
Image Source : X @DrMohanYadav51
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरे



