केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने जयपुर में वर्चुअल माध्यम से वाणिज्य भवन और उद्योग भवन का उद्घाटन किया

0
70
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने जयपुर में वर्चुअल माध्यम से वाणिज्य भवन और उद्योग भवन का उद्घाटन किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को जयपुर में वर्चुअल माध्यम से वाणिज्य भवन और उद्योग भवन का उद्घाटन किया। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने लिखा, “जयपुर में ‘वाणिज्य और उद्योग भवन’ का वर्चुअल उद्घाटन करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। यह भवन वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय की ‘को-लोकेशन’ (एक ही स्थान पर कार्यालयों को लाने की) पहल के तहत पूरा होने वाला पहला प्रोजेक्ट है, जो एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह ‘होल-ऑफ-गवर्नमेंट’ (पूरी सरकार के एकजुट होकर काम करने) के दृष्टिकोण के प्रति मोदी सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।”

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “प्रमुख कार्यालयों को एक ही छत के नीचे लाने से बेहतर समन्वय बनेगा, सेवाएं तेजी से मिलेंगी और उद्योगों, एमएसएमई, उद्यमियों तथा निर्यातकों के लिए ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ आसान होगा। साथ ही, इससे परिचालन खर्च में भी कमी आएगी। मुझे पूरा विश्वास है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी के नेतृत्व वाली राजस्थान सरकार के सक्रिय सहयोग से, यह भवन व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने के एक जीवंत केंद्र के रूप में उभरेगा, जिससे पूरे राज्य में व्यवसायों के लिए नए अवसर पैदा होंगे।”

News Source : Social Media

Image Source : Social Media

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरे

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here