मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के 82वें वार्षिक समारोह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रतिमाह उद्योग मंत्री एवं विभागीय सचिव उद्यमियों के साथ बैठक करेंगे। जिलों में भी जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की भागीदारी के साथ उद्योगपतियों की मासिक बैठक आयोजित की जाएगी।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ के तहत 30 दिनों के अंदर उद्योगों को एनओसी देने की व्यवस्था की गई है। निर्धारित समय-सीमा में निर्णय नहीं होने पर डीम्ड डिक्लेरेशन का प्रावधान होगा। सीएम चौधरी ने कहा कि बिहार के उद्यमियों को 50 करोड़ रुपये तक के सरकारी टेंडर में प्राथमिकता दी जाएगी। बिहार क्रय वरीयता नीति के तहत राज्य में उत्पादित गुणवत्तापूर्ण उत्पादों की 25 से 40 प्रतिशत खरीद राज्य सरकार करेगी।
News Source : Social Media
Image Source : X @officecmbihar
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



