मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला गुरुवार को कोटा में 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले के समापन समारोह में शामिल हुए। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने लिखा, “कोटा में 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले के समापन समारोह में शामिल हुआ। 133 वर्षों से यह मेला हमारी परंपराओं को सहेजने के साथ लोगों को जोड़ रहा है। इससे छोटे दुकानदारों, हस्तशिल्पकारों और महिला स्वयं सहायता समूहों को भी आजीविका के अवसर मिलते हैं। हमारा प्रयास है कि इस मेले को नई पहचान मिले और देशभर की कला, संस्कृति व स्थानीय उत्पादों को यहां मंच मिले।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “कोटा की इस सांस्कृतिक पहचान को आगे बढ़ाने के साथ शहर के विकास पर भी हमारा ध्यान है। बेहतर कनेक्टिविटी, चिकित्सा और शिक्षा सुविधाओं, नए उद्योगों तथा पर्यटन के विस्तार के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। वर्ष 2028 में कोटा से हवाई सेवाएं शुरू करने का लक्ष्य है। हमारा प्रयास है कि कोटा स्वच्छ, विकसित और रोजगार के नए अवसरों वाला शहर बने। सभी को धनतेरस और दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।”
News Source : Social Media
Image Source : X @ombirlakota
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



