मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में ‘जशपुर जम्बूरी 2026’ का शुभारंभ किया। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएमओ छत्तीसगढ़ ने बताया कि इस अवसर पर सीएम साय ने सभी प्रतिभागियों, प्रशिक्षित युवाओं एवं आयोजकों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में साहस, आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सामूहिक सहभागिता की भावना विकसित करते हैं। जशपुर में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। यहां के मनमोहक प्राकृतिक स्थल, हरे-भरे जंगल, पहाड़ियां, झरने, समृद्ध जनजातीय संस्कृति और पारंपरिक जीवनशैली पर्यटकों को आकर्षित करने की विशेष क्षमता रखते हैं।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएमओ छत्तीसगढ़ ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने युवाओं से ‘जशपुर जम्बूरी 2026’ समारोह में उत्साहपूर्वक सहभागिता करने और अपनी प्रतिभा एवं ऊर्जा से जिले के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।
News Source : Social Media
Image Source : X @ChhattisgarhCMO
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



