मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को भोपाल स्थित समत्व भवन में मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम के संचालक मंडल की 49वीं बैठक को संबोधित किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “आज मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम के संचालक मंडल की 49वीं बैठक की और निर्देश दिए कि निर्माणाधीन सड़कों के कार्यों में तेजी लाएं। निगम द्वारा प्रस्तावित राजमार्ग निधि का नाम अब ‘विकसित मध्यप्रदेश संकल्प पथ’ होगा। हर गांव-शहर को सड़कों से जोड़ना हमारा लक्ष्य है। बैठक में जावरा-नयागांव 4-लेन परियोजना में शत-प्रतिशत इक्विटी के विनिवेश, निगम में नवीन पदों के सृजन सहित विभिन्न प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। टोल प्लाजा पर कृषि कार्य में उपयोगी कंबाइन हार्वेस्टरों को शुल्क से छूट देने के प्रस्ताव का भी अनुमोदन किया गया। प्रदेश में लगभग ₹63,296 करोड़ की लागत से 1,398 किमी लंबाई के 5 फोरलेन ग्रीनफील्ड एक्सेस-कंट्रोल्ड कॉरिडोर तैयार करने की दिशा में भी कार्यवाही की जा रही है।”
News Source : Social Media
Image Source : X @DrMohanYadav51
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



