मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल सिक्किम जाएंगे, जहां वे भारत-चीन सीमा पर तैनात सैनिकों के साथ दिवाली मनाएंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह नाथुला के पास स्थित शेराथांग युद्ध स्मारक जाएंगे, जहाँ वे देश की सेवा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि देंगे। इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज दार्जिलिंग में बागडोगरा एयरफील्ड और सुकना (सिलीगुड़ी) में भारतीय सेना के जवानों से मुलाकात करेंगे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “आज, दीपावली की पूर्व संध्या पर, मैं दार्जिलिंग में बागडोगरा एयरफील्ड और सुकना (सिलीगुड़ी) में भारतीय सेना के जवानों से मुलाकात करके उनसे बातचीत करूँगा। कल (8 नवंबर) यानि दीपावली के दिन मैं सिक्किम स्थित शेरथांग युद्ध स्मारक जाकर देश की सेवा में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित करूँगा। साथ ही, इस क्षेत्र में तैनात हमारे सैनिकों से भी मुलाकात कर उनसे संवाद करूँगा।”
News Source : Social Media
Image Source : X @DefenceMinIndia
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



